धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी ) शिक्षा क्षेत्र-मनियर अंतर्गत “प्रज्ञा पब्लिक स्कूल” घाटमपुर में धूमधाम से “बाल दिवस” मनाया गया ।इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा बाल दिवस के उपलक्ष में चाचा नेहरू के ऊपर भाषण,गीत, नाटक इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किया।विद्यालय के अध्यापक वीरेंद्र सिंह, सुनील भारद्वाज, इंदु मिश्रा ने बाल दिवस के उपलक्ष में प्रकाश भी डाला तथा विद्यालय के प्रबंधक-पराशर मुनि पाल ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यापक गण चंद्रमा मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, सुनील भारद्वाज, देवेंद्र वर्मा ,राजकुमार यादव ,अजीत सिंह ,निलेश कुमार ,इंदु मिश्रा, निकिता, गुंजा ,नीलम सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.