कार्यकारी जिला अध्यक्ष मेहुल श्रीवास्तव जी एवं ASI भूपेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में टीम ओजस्विनी के साथ महिला जागरूकता एवं सुरक्षा की बैठक हुई संपन्न

शहडोल।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के आयाम ओजस्विनी की धनपुरी आजाद चौक गोयल इंस्टीट्यूट में महिला जागरूकता बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य मार्गदर्शन हेतु कार्यकारी जिला अध्यक्ष मेहुल श्रीवास्तव जी एवं धनपुरी थाना ए.एस.आई. (ASI) भूपेंद्र सिंह जी के साथ में 2 महिला कॉन्स्टेबल उपस्थित रहे।
बैठक में धनपुरी थाना ए.एस.आई. (ASI) भूपेंद्र सिंह जी द्वारा समस्त ओजस्विनी की कार्यकर्ताओं को महिला सुरक्षा, शिक्षा, आत्मरक्षा एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से महिलाओं के ऊपर होते अत्याचार से सबको अवगत कराया । उसी श्रृंखला में कार्यकारी जिला अध्यक्ष मेहुल श्रीवास्तव जी ने रानी लक्ष्मीबाई एवं आंवतिकबाई का उदाहरण देते हुए महिला सशक्तिकरण के ऊपर अपना विषय रखा जिसके बाद उन्होंने ओजस्विनी टीम को महिला सुरक्षा , शिक्षा, आत्मरक्षा, टीम विस्तार , आत्मरक्षा हेतु शिक्षा वर्ग, हिंदू बहन बेटियों के परेशानियों का निवारण। इन विषयों के ऊपर योजनाबद्ध होकर समाज में बदलाव हेतु यह कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने महिला जागरूकता के लिए समस्त बहनों को कश्मीर फाइल्स एवं द केरेला स्टोरी मूवी देखने का आवाहन किया। बैठक आयोजक आयुषी विश्वकर्मा, ऋषिका सिंह, आरुषि गुप्ता, किरण महोबिया एवं रिया सिंह ने सारे विषयों को समझ कर निष्ठा एवं लग्न के साथ काम करने एवं 3 महीने के अंदर टीम विस्तार करने का आश्वाशन दिया । एवं उन्होंने ये ठाना है कि धनपुरी नगर में मेहुल श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन बस हिंदू शेर ही नहीं हिंदू शेरनियां भी कंधे से कंधे मिलाकर सनातन हित का कार्य करेंगी ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.