भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विधायक ने नागौद नगर के विकास कार्यों की बनाई रूपरेखा

193
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना/नागौद ;- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद खजुराहो, नागौद विधायक नागेंद्र सिंह जूदेव ने नागौद नगर के विकास कार्यों की रूपरेखा अनुबिभागीय अधिकारी नागौद ए.पी द्विवेदी, टी.आई नागौद अशोक पांडे, नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लखनलाल ताम्रकार, सब इंजीनियर अभिषेक शर्मा को मौके पर ले जाकर नागौद बस स्टैंड के लिए स्वीकृत 5 करोड रुपए एवं गीता भवन के लिए स्वीकृत 10 करोड रुपए के निर्माण कार्य की कार्य योजना बनाई एवं नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू से चलाने के लिए अधिकारियों से चर्चा किया| उक्त भ्रमण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री श्रीकृष्ण द्विवेदी (एडवोकेट) एवं नागौद नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश पांडे उपस्थित रहे|

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper