भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मैहर जिले के प्रभारी मंत्री राधा सिंह 7 दिसंबर को मैहर आयेंगी

363
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना : मध्यप्रदेश शासन की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं मैहर की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह 7 दिसंबर को प्रातः रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर आयेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रातः 10.30 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी, प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट भवन में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेने के बाद दोपहर 3 बजे ग्राम इटमा में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं टमस नदी पर घाट निर्माण कार्य तथा अपरान्ह 4 बजे ग्राम लोढौती में घाट निर्माण एवं टमस नदी में डब्ल्यूबीएम सडक का भूमिपूजन करेगी। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह सायं 5 बजे ग्राम भैंसासुर में सामुदायिक भवन निर्माण एवं नदी पर रपटा/पुल का भूमिपूजन करने के बाद मैहर से कार द्वारा चितरंगी के लिए प्रस्थान करेंगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper