भू माफियाओं ने नजूल की जमीन पर किया अवैध रूप से दुकान निर्माण
श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर की पार्किंग पर दीवार तोड़कर कर रहे कब्जा

शहडोल– नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी गंज रोड स्थित श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर के सामने नजूल की बेश कीमती जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से दुकान का निर्माण कर लिया गया है तो वही मंदिर के गेट के सामने मंदिर की पार्किंग की भूमि पर अब भू माफियाओं की नजर है गौरतलब है कि पूर्व में नजूल की भूमि पर नगर पालिका राजस्व विभाग द्वारा बाउंड्री बाल का निर्माण किया गया था इस बाउंड्री वॉल को भूमाफिया द्वारा गुरुवार की सुबह लेबर भेज कर बाउंड्री बाल को तोड़ने का प्रयास किया गया पार्किंग की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर मंदिर की पुजारी द्वारा इस बात की शिकायत जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह जी से की गई है वहीं पूरे मामले को लेकर कलेक्टर महोदय द्वारा कार्यवाही की बात की गई है
वही मंदिर के पुजारी आशीष राज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि नवरात्रि एवं अन्य विशेष पर्व में मंदिर में भक्तों की भीड़ होती है जिसे दृष्टिगत रखते हुए दुर्गा माता सेवा समिति द्वारा जिला प्रशासन से पार्किंग की मांग की गई थी तो वहीं पूर्व कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह द्वारा निरीक्षण कर मंदिर के गेट के सामने स्थित नजूल की भूमि को पार्किंग घोषित कर दिया गया था तो वहीं अब भूमाफियाओं द्वारा दीवार तोड़कर मंदिर पार्किंग पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है जिस की मंदिर आने वाले भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है अतः आप सभी भक्तों से शहर वासियों से निवेदन है कि आप सभी भी इस अवैध रूप मंदिर पार्किंग पर किए जा रहे कब्जे पर अपनी प्रतिक्रिया देकर विरोध जताए।


Subscribe to my channel
Comments are closed.