भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नहीं रूक रहा रेत का अवैध खनन, अंबाह क्षेत्र के घाटों से खुल्ले आम अवैध रेत परिवहन किसकी सांठगांठ से

522
Above News

क्या स्थानिक पुलिस की अवैध वसूली के चलते नहीं रूक रहा रेत का अवैध खनन ?

अंबाह: मुरैना जिले की अंबाह तहसील के अंतर्गत आने वाले चंबल नदी के घाटों पर आए दिन खुल्ले आम अवैध रेत का खनन किया जा रहा है। अवैध रेत खनन पर फॉरेस्ट विभाग हो या पुलिस प्रशासन दोनों ही नतमस्तक होते नजर आ रहे हैं
अंबाह क्षेत्र के अंतर्गत रतन बसई घाट से सुबह से लेकर देर रात तक खुल्ले आम अवेध रेत का खनन किया जा रहा है ।
बड़ी बात तो यह है कि अंबाह शहर से होकर ट्रैक्टरों के माध्यम से तेज स्पीड में परिवहन किया जा रहा है। सूत्रों का दावा है । अंबाह शहर में इंट्री के लिए 4000 से 5000 हज़ार रूपए की प्रति ट्रैक्टर ट्रॉली इंट्री की अवैध वसूली की जा रही है। रेत के अवैध खनन की जानकारी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों को दी जाती है तो फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी भी स्थानिक पुलिस के आरक्षकों पर   सांठगांठ के आरोप लगाते नजर आते है।
अंबाह शहर की पूठ रोड पर घनी बस्ती होने के कारण आए दिन तेज रफ्तार में निकलने वाले अवैध रेत से भरे ट्रैक्टरों से अकस्मात दुर्घटना होने की आशंका रहती है
क्या जिला प्रशासन अवैध रेत खनन व परिवहन से किसी बड़ी अनहोनी  होने का इंतेजार कर रहा है!?
क्या फॉरेस्ट व पुलिस विभाग अवैध रेत खनन रोकने में असमर्थ होते नजर आ रहे है !?

इनका कहना हैं।

दीपक शर्मा (फॉरेस्ट अधिकारी अंबाह )

हम अभी रिछेड़ घाट पर है वहां पर गड्ढे खोद कार्यवाई की जा रही रहे हैं और हम अभी रतन बसई  घाट पर भी जा रहे हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper