भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ब्यौहारी में संभावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम हेतु अधिकारियों के लगाई गई ड्यूटी

435
Above News

शहडोल-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री अंजली रमेश ने आदेश जारी किया है कि जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित है।उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम में हितग्राहियों को सभा स्थल में उपस्थित कराने हेतु कार्यालय जिला पंचायत में कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम का संचालन 13 दिसंबर 2024 से संचालित होकर कार्यक्रम समापन एवं उपस्थित हितग्राहियों के घर वापसी सुनिश्चित होने तक 24 घंटे संचालित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री एमपी सिंह अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल होंगे।  इसके साथ ही जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में सफल संचालन हेतु विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना अधिकारी श्री पांडुरंग सातपुते को समस्त जनपद पंचायत की बसों को पार्किंग स्थल पर पहुंचाने एवं पार्किंग स्थल से वापसी की रिपोर्टिंग से नोडल को अवगत कराना, लेखाधिकारी श्री आशुतोष खरे को बसों के इमरजेंसी या बस खराब हो जाने या डीजल खत्म हो जाने अन्य कोई कारण होने पर तत्काल आरटीओ को या जिला स्तरीय अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण हेतु, जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण श्री शैलेश जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर से समन्वय कर वस रवानगी करवाना तथा कार्यक्रम समाप्ति उपरांत वाहन वापस रवाना करना, वाहन की स्थिति से नोडल अधिकारी को अवगत कराना, जिला समन्वयक एसबीएम श्री दिनेश मिश्रा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू से समन्वय कर बस रवानगी करवाना तथा कार्यक्रम समाप्त उपरांत वाहन वापस रवाना करना वाहन की स्थिति से नोडल अधिकारी को अवगत कराना, क्वालिटी मॉनिटर पीएम पोषण श्रीमती आभा खरे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर से समन्वय कार्य बस रवानगी करवाना तथा कार्यक्रम समाप्ति उपरांत वाहन वापस रवाना करना तथा वाहन की स्थिति से नोडल अधिकारी को अवगत कराना, सहायक ग्रेड 2 श्री जीडी सिद्दीकी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी से समन्वय कर बस रवाना करवाना तथा कार्यक्रम समाप्ति उपरांत वाहन वापस रवाना कराना वाहन की स्थिति और अधिकारी को अवगत कराना, सहायक ग्रेड 3 श्री आर डी गुप्ता को बस प्रभारी , जनपद प्रभारी से संपर्क कर कार्यक्रम स्थल पर हितग्राहियों के उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त कर नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे, सहायक ग्रेड 3 श्री रोहित सिंह परिहार बस प्रभारी व जनपद प्रभारी से संपर्क कर कार्यक्रम स्थल से वाहन के सकुशल वापसी की जानकारी प्राप्त कर नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे, डाटा एंट्री ऑपरेटर मनरेगा सुश्री श्वेता जायसवाल को जनपद पंचायत से बस प्रभारी एवं वाहन चालक की जानकारी प्राप्त होने पर बस के लोकेशन की जानकारी गूगल सीट में अपडेट करना एवं नोडल अधिकारी को अवगत कराना, कंप्यूटर ऑपरेटर समग्र पेंशन श्री ओम प्रकाश हलवाई को जनपद पंचायत से रूट चार्ट की जानकारी प्राप्त कर संकलित करना एवं गूगल सीट में जानकारी अपडेट करने हेतु ड्यूटी लगाई गई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper