आरके मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ी आर्यश गुप्ता का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

शहडोल।आरके मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन द्वारा सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो की पचमढ़ी में 7 से 8 नवम्बर को संपन्न हुई थीं ! जिसमें आर के मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी शहडोल के 4 खिलाड़ियों ने सहभागिता किया था जिसमें आर्यश गुप्ता ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था जो कि 14 से 15 दिसंबर दिल्ली में संपन्न होना है राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आर्यश गुप्ता का चयन हुआ है इनके इस उपलब्धि पर आरके मार्शल आर्ट एकेडमी के चीफ कोच और नेशनल कोच रामकिशोर चौरसिया वा शहडोल के सभी पदाधिकारी एवं आर्यश गुप्ता के पिता श्री पंकज गुप्ता एवं माता कंचन गुप्ता जी द्वारा बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी गई!

Subscribe to my channel
Comments are closed.