भोपाल में पारा 3.3 डिग्री, आज 37 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
9 जिलों में जम सकती है बर्फ; ग्वालियर में आज से बदला स्कूलों का समय

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार सातवें दिन शीतलहर का कहर जारी है। इस वजह कड़ाके की ठंड से पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज और कल ठंड अपना रौद्र रूप दिखाएगी। यानी 48 घंटे, यानी 2 दिन और सर्दी रहेगी। मौसम विभाग ने आज भोपाल, जबलपुर समेत 37 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट है। इनमें से 9 जिले ऐसे हैं, जहां पर पेड़-पौधों की पत्तियों पर बर्फ जम सकती है। सर्दी के चलते ग्वालियर में आज से स्कूलों का समय 9 बजे से हो गया है। इस सीजन में शनिवार-रविवार की रात में हिल स्टेशन पचमढ़ी और शहडोल के कल्याणपुर में पारा रिकॉर्ड 1 डिग्री तक पहुंच चुका है। उत्तर भारत से बर्फीली हवा आने से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अगले 48 घंटे बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।
इन जिलों में रहेगा सर्दी का सितम
मौसम विभाग की मानें तो इंदौर में बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। यहां दिन का पारा 26.7 जबकि रात का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार सुबह से मौसम साफ है। हालांकि, सर्द हवाएं चल रही हैं। जबलपुर में शीत लहर के चलते न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यहां सीवियर कोल्ड वेव की चेतावनी दी है। शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और मंडला में ऑरेंज और यलो अलर्ट है। यहां बर्फ जम सकती है। भोपाल में बीती रात का पारा 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल और जबलपुर में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, कटनी, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में शीतलहर का यलो अलर्ट है।हरदा, मऊगंज में शीतलहर और ठंडा दिन रह सकता है वही नरसिंहपुर में कोल्ड डे यानी, ठंडा दिन रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो
पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इस वजह से बर्फीली हवाएं प्रदेश में आ रही है। जिससे तापमान लुढ़क गया है। सोमवार को भी हवा का असर बना रहेगा।
पचमढ़ी में 1.9 डिग्री, भोपाल में 3.3 डिग्री रहा
रविवार-सोमवार की रात लगातार हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात की तुलना में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी जरूर हुई है। मंडला में 3 डिग्री और उमरिया में 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़, खजुराहो में पारा 5 डिग्री के नीचे ही रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में पारे में गिरावट हुई और यह 3.3 डिग्री पर आ पहुंचा। इंदौर में सबसे ज्यादा 9.6 डिग्री रहा। ग्वालियर-जबलपुर में 5 डिग्री और उज्जैन में 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी शहरों में भी पारा 10 डिग्री के नीचे ही दर्ज किया गया। भोपाल में दिसंबर में दिन-रात ठंड और बारिश का ट्रेंड रहा है। 10 में से पिछले 5 साल से भोपाल दिसंबर में भीग रहा है। आधा से पौन इंच तक बारिश हो गई। इस बार भी बारिश होने के आसार हैं। दिसंबर में ठंड की बात करें तो 11 दिसंबर 1966 की रात में पारा 3.1 डिग्री पहुंच गया था। यह अब तक का ओवरऑल रिकॉर्ड है। 3 साल पहले 2021 में पारा 3.4 डिग्री पहुंच चुका है।
दूसरा पखवाड़ा भी कड़ाके की ठंड से कांपेंगा
इस साल दिसंबर की सर्दी ने ट्रेंड बदल दिया है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड और ट्रेंड देखें तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती रही है लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में तेज सर्दी का असर है। भोपाल और इंदौर की रात तो पिछले 2 साल में सबसे ठंडी रही हैं यानी दिसंबर की ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में भी कड़ाके की ठंड ही रहेगी।
भोपाल में 3.1 डिग्री रिकॉर्ड हो चुका टेम्प्रेचर
जिला संवाददाता रोहित

Subscribe to my channel
Comments are closed.