भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर विपुल, राजीव एवं रामनारायण को ईष्ट मित्रों ने दी बधाई

875
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल ।जिले में भाजपा ने मंडल विस्तार करते हुए कुछ नए मंडलों का गठन किया है, जिसमें से एक चुहिरी मंडल भी है ,वर्तमान में जिले के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों के चुनाव हुए है ,19 मंडलों में 16 मंडलों का का परिणाम घोषित हो चुका है ।इन सब में चुहिरी मंडल ने एक अलग इतिहास रचा है ,संगठन ने युआवों पर इस बार अपना विश्वास बढ़ाया है ।प्रदेश एवं जिले के शीर्ष नेतृत्व ने अभी बने नए चुहीरी मंडल की जिम्मेदारी सबसे युवा मंडल अध्यक्ष के रूप में राजीव तिवारी को दिया है ,श्री तिवारी जिले के सबसे युवा मंडल अध्यक्ष हैं।भाजपा पार्टी सिर्फ युवाओं की बात ही नही करती बल्कि उनके काबिलियत पर अपनी विश्वास भी जताती है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है गोहपारू मंडल जहां भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसा मंडल अध्यक्ष बनाया जो सरल सहज हृदय का धनी है साथ ही सामाज के लोगों की मदद के लिए हमेशा चर्चा में रहे बता दें कि रामनारायण मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के प्रति पुरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा जिला महामंत्री के पद में रह कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को पूरा करते रहे वहीं भारतीय जनता पार्टी के उच्च पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता ने गोहपारू मंडल अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा को बना कर यह साबित कर दिया कि जो कार्यकर्ता पार्टी में निष्पक्ष भाव से पुरी सक्रियता से कार्य करता है पार्टी भी उसे देख परख के जिम्मेदार पद देने में पीछे नहीं हटती है।बता दें द्वारिका सोनी बाला प्रसाद मिश्रा दुर्गा प्रसाद तिवारी अनंत कांत गौतम गजेंद्र चतुर्वेदी कमलेश तिवारी मंगलेश्वर सिंह राजेश चतुर्वेदी सुनील गुप्ता राजेश गुप्ता प्रहलाद सोनी रमजान मोहम्मद विक्रम सिंह सुधीर सिंह जनपद अध्यक्ष रामबाई जनपद उपाध्यक्ष सुधीर सिंह सहित आदि लोग ने भारतीय जनता पार्टी गोहपारू मंडल अध्यक्ष बनने पर रामनारायण मिश्रा को उनके इष्ट मित्रों एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बधाइयां प्रेषित की है।वहीं भारतीय जनता पार्टी ने एक बार पुनः खैरा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह को पुणे खैरहा मंडल अध्यक्ष बना दिया बता दें कि पूर्व के कार्यकाल में खैरहा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह के द्वारा निष्पक्ष भाव से पूरी सक्रियता के साथ पार्टी के उच्च पदाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपना कार्यकाल पूरा किया बता दें कि विपुल सिंह भी बहुत ही सरल सहज स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति है जो अपने मंडल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहे और ग्रामीण क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई इन सभी कार्यों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार पुनः खैरहा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह को बनाकर यह साबित कर दिया बता दें दीपक शर्मा, अंजय सिंह, रवि कांत त्रिपाठी, राघवेन्द्र तिवारी , विपिन उपाध्यय, अनिल गुप्ता, विजय कांत द्विवेदी, अभिशेख सिंह परिहार, अजीत शुक्ला,आदि लोग ने भारतीय जनता पार्टी खैरहा मंडल अध्यक्ष बनने पर विपुल सिंह को उनके इष्ट मित्रों एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बधाइयां प्रेषित की है । इस संबंध में जब नव नियुक्त चुहिरी मंडल अध्यक्ष राजीव तिवारी से बात किया गया तो उन्होंने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की यदि संगठन ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास करके यह जिम्मेदारी दी है तो मैं संगठन के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास करूंगा ,एवं सभी वरिष्ठों के सहयोग से इस नए मंडल को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper