भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोटा समिति को अपने क्षेत्र में खरीदी करने के लिए नागोद विधायक नागेंद्र सिंह ने किसानों की मांग पर लिखा कलेक्टर को पत्र

1,313
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना। सतना जिले के नागौद तहसील अंतर्गत धान खरीदी केंद्र कोटा समिति द्वारा केंद्र खोला गया किंतु समिति अंतर्गत आने वाले ग्रामों में खरीदी ना कर वेयरहाउस पतवारा में खरीदी की जा रही है जिससे कोटा समिति अंतर्गत आने वाले ग्रामों के किसानों को 15 से 20 किलोमीटर अपनी धान बेचने जाना पड़ता है इसी संबंध में क्षेत्र के किसान नागोद विधायक श्री नागेंद्र सिंह जूदेव से मिलकर छेत्र के ग्राम में भी खरीदी करने के लिए आग्रह किया जिस पर विधायक जी ने किसानों के आग्रह पर कोटा समिति को अपने ही क्षेत्र में खरीदी करने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखते हुए कहा है कि इस समिति के आसपास के ग्रामों के किसानों के हित में नजदीकी ग्राम में खरीदी किया जाए,अब देखना यह है की खरीदी 20 दिनों तक और होनी है , और कोटा समिति क्षेत्र में खरीदी केंद्र स्थापित किया जाता है कि नहीं अब यह समय ही बताएगा

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper