उपसरपंच कुड्डी को जान से मारने रोड ठेकेदार का आदमी अनिल शुक्ला दे रहा धमकी

उपसरपंच संगठन महासमिति ने पुलिस अधीक्षक से ठेकेदार के आदमी अनिल शुक्ला पर मामला दर्ज करने की मांग
अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल। जब से नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीरामजी श्रीवास्तव ने शहडोल जिले की कमल संभाली है तब से यह देखने को मिल रहा है कि जिले के थानों की पुलिस भी सक्रिय हो गई है अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मच गया है वहीं पुलिस अधीक्षक शहडोल में आम जनता की रक्षा सुरक्षा के लिए बड़े शहरों की तर्ज पर ही कार्य कर रहे है सभी थाना, चौकियों को अपराध पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए वही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दूर-दूर से आने वाले आम जनता के लिए भी कंप्लेंन रजिस्टर की व्यवस्था की गई है ताकि दूर-दराज से आई जनता की समस्या पुलिस अधीक्षक को मिल सके और उन समस्याओं का समाधान त्वरित हो सके। पर कहते हैं कि समय के साथ सब बदल जाता है कुछ इसी तरह बुढार थाने अंतर्गत केशवाही चौकी में इन दिनों देखने को मिल रहा है बुढार जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गुड्डी उपसरपंच अजय तिवारी ने पुलिस विभाग की पोल खोल दी मामला बहुत ही अजीबो गरीब है ग्राम पंचायत में बन रहे पीसीसी एवं डामरीकरण सडक निर्माण के भ्रष्टाचार को उजागर करना उप सरपंच को महंगा पड़ गया रोड ठेकेदार के आदमी अनिल शुक्ला ने कलर पड़कर दी जान से मारने की धमकी वहीं उक्त घटना की वीडियो ऑडियो लेकर ग्राम पंचायत कुड्डी के उप सरपंच अजय तिवारी के साथ अनिल शुक्ला पिता गंगा प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम कुड्डी द्वारा गाली गलौज करते हुये जान से मार दिए जाने की धमकी दिए जाने की शिकायत लेकर केशवाही चौकी भी पहुंचा और मामला दर्ज करवाने का प्रयास किया लेकिन केशवाही चौकी प्रभारी ने मामला दर्ज नहीं किया आखिर क्यों यह सबसे बड़ा सवाल है। क्या पुलिस अधीक्षक के आदेश को केशवाही चौकी प्रभारी नहीं मानते अब ऐसे में अगर कभी कोई अप्रिय घटना अगर घटती है तो जिम्मेदार कौन होगा साहब सबसे बड़ा सवाल है।

उपसरपंच अजय तिवारी ने खोली केशवाही पुलिस की पोल
कुड्डी उपसरपंच अजय तिवारी ने बताया कि मेरे गांव में सीसी एवं डामरीकरण सड़क का निर्माण किसी सुरजीत सिंह ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है जो की बहुत ही घटिया एवं गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है बेस में 40 एमएम गिट्टी डालना चाहिए जहां पर बजरी डालकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है मुझे ग्रामीणों ने बताया तो मैं ठेकेदार से बोला कि आप हमारे ग्राम पंचायत में काम अच्छा गुणवत्ता युक्त करें इसके बाद ठेकेदार का आदमी अनिल शुक्ला मेरे पास आया और कॉलर पकड़ कर जान से मारने की धमकी देने लगा श्री तिवारी ने बताया कि अनिल शुक्ला एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है हमेशा लड़ाई झगड़ा करता रहता है रेत का अवैध कारोबारी है निर्मला भी सीसी सड़क में सैकड़ो ट्रॉली अवैध रेट ठेकेदार को बेचा है और और सडक का काम करवा रहा है अन्य ग्राम पंचायतों में अपनी दबंगई से समूह का संचालन भी कर रहा है अधिकारियों के साथ साठ गांठ करके आम जनता को परेशान करना एवं मारपीट धमकी देने का कार्य लंबे समय से कर रहा है जिससे ग्राम में अशांति एवं भय का माहौल फैला हुआ है केशवाही चौकी प्रभारी भी उसी का सुनते है आम जनता की पुलिस नहीं सुनती है मैंने केशवाही चौकी में रिपोर्ट दर्ज करने का प्रयास किया लेकिन केशवाही चौकी प्रभारी ने मेरी शिकायत दर्ज नहीं की इसके बाद उपसरपंच संगठन महासमिति से मैं जुड़ा हुआ हूं और मैं संगठन में यह सारी घटना के बारे में बताया और फिर संगठन के अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सोपे जिसके बाद चौकी प्रभारी केशवाही ने 107/116 की कार्यवाही मेरे ऊपर तथा अनिल शुक्ला के ऊपर की गई जबकि केशवाही चौकी में मै अजय तिवारी पीड़ित आवेदक के द्वारा शिकायत किया गया था लेकिन मेरी शिकायत को चौकी प्रभारी ने नहीं लिखा उल्टा मेरे ऊपर ही 107/116 की कार्यवाही कर दी मेरी मांग पुलिस अधीक्षक महोदय से है कि ठेकेदार के आदमी अनिल शुक्ला पिता गंगा प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम कुड्डी पर मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाए।
उपसरपंच संगठन महासमिति ने पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन
उप सरपंच संगठन महासमिति के संचालक/अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिए हैं संगठन संचालक प्रभाकर तिवारी ने बताया कि उप सरपंचो का उप सरपंच संगठन महासमिति नामक संगठन गठित है, जिसका उद्देश्य शासन प्रशासन द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों में सहयोग प्रदान करना है एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में ठेकेदारों एवं अन्य लोगों द्वारा की जा रही धांधली/घोटाले आदि को उजागर करना आदि है श्री तिवारी ने बताया कि दिनांक – 28.12.24 को ग्राम पंचायत कुड्डी के उप सरपंच गांव में हो रहे सड़क निमार्ण कार्य की जानकारी एवं देख-रेख हेतु मौके पे पहुंचे जिसमें देखा कि सड़क निमार्ण ठेकेदार द्वारा बहुत घटिया एवं गुणवत्ता हीन मटेरियल के माध्यम से सड़क निमार्ण कार्य कराये जाने हेतु गिट्टी आदि एकत्र किया गया था जिसका वीडियो उप सरपंच अजय तिवारी ने बनाया. इस पर ठेकेदार का आदमी अनिल शुक्ला आया और उप सरपंच अजय तिवारी के साथ सार्वजनिक रूप से बुरी बुरी गालियां देने लगा तथा अजय तिवारी के साथ मारपीट किया तथा धमकी दिया कि तुझे उठवा लूंगा तथा जान से मार दूंगा आदि। इस प्रकार उक्त सारे तथ्य अजय तिवारी द्वारा संगठन के समक्ष रखा गया. उक्त बाते काफी गंभीर है. संबंधित व्यक्ति भययुक्त वातावरण बनाकर कार्य कराया जा रहा है, विरोध करने पर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिया जाना कतई उचित नहीं है. अजय तिवारी ने यह भी बताया कि अनिल शुक्ला आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो पूर्व में भी कई बार कई लोगों को मारपीट कर चुका है। उक्त घटना की अजय तिवारी द्वारा चौकी केशवाही में शिकायत की गई किन्तु चौकी केशवाही पुलिस द्वारा अनिल शुक्ला पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। अनिल शुक्ला यह भी धमकी दिया है कि यदि अकेले में मिलेगा तो तुझे गोली मार दूंगा।

उप सरपंच संगठन महासमिति ने की मांग
उपसरपंच संगठन महासमिति संचालक/अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ,संरक्षक रामानुज मिश्रा, संरक्षक शंकर सिंह, अनूपपुर जिला अध्यक्ष श्याम मुरारी शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष गोहपारू राजेश तिवारी, जयसिंहनगर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गौतम , जयसिंहनगर ब्लॉक संरक्षक राघवेंद्र शर्मा ,ब्लॉक उपाध्यक्ष बुढार अजय तिवारी, खेतौली उप सरपंच दल्लू नायक सहित कई उपसरपंचों ने पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा कि उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कराया जाकर आरोपी अनिल शुक्ला के विरूद्ध चौकी केशवाही में प्राथमिकी दर्ज कराई जाकर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें ताकि भविष्य में कोई गंभीर वारदात न हो सके।

Subscribe to my channel
Comments are closed.