भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहपारू में निवासरत कार्यकर्ता का बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष तक का सफर

1,427
Above News

आखिर क्यों निरस्त हो गया गोहपारू मंडल अध्यक्ष का चुनाव…..?

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल।भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहपारू का एक ऐसा सक्रिय कार्यकर्ता जिनका राजनीतिक सफर स्थानीय समिति के बूथ अध्यक्ष के रूप में वर्ष 2010 से शुरुआत हुई फिर आगे चलकर इन्हें किसान मोर्चामंडल गोहपारू में मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया उस समय भी इस कार्यकर्ता को इस पद के लिए भारी विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन इसने उस समय भी हार नहीं मानी और अपने कार्य दक्षता पर जीत हासिल कर किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व हासिल कर लिया इनका राजनीतिक कार्यकाल यही नहीं थमा बल्कि द्वितीय वर्ष कार्यकाल में इन्होने अपनी कार्य कुशलता के दम पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिले का नेतृत्व करने में सफलता अर्जित की और इन्हें किसान मोर्चा में शहडोल जिले का जिलामहामंत्री बनाया गया उस पद में भी इन्होंने खूब सारी सुर्खियां बटोरी और किसान मोर्चा को पूरे जिले में अव्वल नंबर रखने में इस कार्यकर्ता ने अपनी अहम भूमिका निभाई वहीं अगर बात की जाए सदस्य बनाने की तो इस कार्यकर्ता ने प्राथमिक सदस्य बनाने में 611 सदस्य बनाने में अपनी अहम भूमिका मंडल गोहपारू में निभाई अब नंबर आया गोहपारू मंडल में निर्वाचन मंडल अध्यक्ष पद का यहां भी इस पद के लिए इनको चुनौतियों का सामना करना पड़ा और अंततः इस कार्यकर्ता के अथक प्रयास और परिश्रम को देखते हुए सभी बूथ अध्यक्षों व वरिष्ठ जनों का अपार स्नेह इन्हें प्राप्त हुआ और यह मंडल अध्यक्ष के रूप में दिनांक 15 12 2024 को मंडल अध्यक्ष घोषित हुए पर पता नहीं अचानक से ऐसा क्या हुआ जो पार्टी संगठन को रास नहीं आया और बूथ अध्यक्षों के पारित निर्णय को दरकिनार करते हुए दिनांक 25 12.2024 को इनका निर्वाचन ही निरस्त कर इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया मजे की बात यह होगी की पार्टी संगठन में इतना सक्रिय कार्य करने वाला व्यक्ति भी आखिर अचानक से बाहर क्यों कर दिया जाता है आम जनमानस में भी यह सवाल बरकरार है शेष अगले अंक में……

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper