भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रेत खनन रोकथाम में स्थानिक प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन मौन, रेत माफिया के आतंक से दो की गई जान

805
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

मुरैना।कहीं न कहीं स्थानिक पुलिस प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ का है असर
स्थानिक लोगों का कहना है की बिना पुलिस प्रशासन और कुछ वन विभाग के कर्मचारीयों की सांठगांठ से रेत खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि स्थानिक प्रशासन की सांठगांठ के बिना
रेत खनन संभव ही नहीं है। लेकीन जिला प्रशासन के द्वारा अगर गुप्त जांच की जाए तो  निश्चित ही कुछ बड़ा खुलासा होगा । लेकिन लोगों का कहना है। की ऊपर तक मासिक राशि पहुंच रही है। ऐसे ही अनेकों प्रश्न उत्पन्न हो रहे हैं।
पोरसा में अवैध रेत खनन कर द्वारा भरने जा रहे खाली ट्रैक्टर ने दो छात्रों को रौंदा; ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार पुलिस ने दूसरा ट्रैक्टर पकड़ा।
परिजन बोले पुलिस दुर्घटना वाले स्वराज ट्रैक्टर को पकड़े तभी होगा अन्तिम संस्कार
नगरा थाना क्षेत्र के अमोलपुरा गांव के पास गुरूवार की शाम को बाइक सवार दो छात्रों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। दोनों ही छात्र शाम को पोरसा कस्बे में ही कोचिंग पढ़ने के लिए गए थे। इसके बाद दोनों अमोलपुरा क्षेत्र में स्थित माता मंदिर पर दर्शन करने जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
माता के दर्शन करने जा रहे थे दोनों छात्र
जानकारी के मुताबिक भिंड रोड निवासी अरविंद पुत्र गोविंद शर्मा उम्र 17 साल व सब्जी मंडी निवासी दुर्गेश पुत्र नरेश अग्रवाल उम्र 17 साल दोनों ही बाइक से कस्बे में ही कोचिंग पढ़ने के लिए गए थे। कोचिंग के बाद शाम करीब 07 बजे दोनों छात्र अमोलपुरा की तरफ माता के मंदिर पर दर्शन करने के लिए चले गए। इसी बीच सड़क पर तेज रफ्तार में आए ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिस पर उनके शव को पोरसा पीएम हाउस भिजवाया। स्वजन को सूचना मिली तो यहां भारी भीड़ जमा हो गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस अब आरोपित ट्रैक्टर पर कार्रवाई कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि स्वराज ट्रैक्टर से हुई घटना; पुलिस ने ट्रैक्टर पकड़ा
मिली जनाकरीके अनुसार घटना स्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दोनों छात्र सडक किनारे खड़े हुए थे रेत माफिया का ट्रैक्टर रेत खाली कर द्वारा भरने के लिए फर्राटे भरते हुए जा रहा था तभी उसने सड़क किनारे खड़े छात्रों को कुचल दिया और भाग गया, पुलिस ने  ट्रैक्टर को पकड़।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper