श्रद्धा सिंह ने किया सुश्री आशा मालवीय का सम्मान

सतना/नागोद: जिला सतना के नगर वासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि सुश्री आशा मालवीय (सोलो साइक्लिस्ट, ऐथलीट) के द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजी देने का संकल्प लेते हुए साइकिल से कन्याकुमारी से प्रारंभ करते हुए दिल्ली तक सफर करने का वीरतापूर्वक निर्णय लिया है,
सुश्री आशा जी ने नारी जगत को महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय नई मिसाल पेश की है,
इस गर्व के विषय में एवं नगर आगमन पर उनका तहेदिल से स्वागत वंदन और अभिनंदन करते हुए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया इस पावन बेला पर मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की प्रदेश महामंत्री श्रीमति श्रद्धा सिंह, श्रीमति संजना सिंह (जिलाध्यक्ष), श्रीमती ममता सिंह (जिला उपाध्यक्ष), श्रीमती रीता शर्मा (मीडिया प्रभारी), सुश्री प्रीति रैकवार (जिला महामंत्री) प्रमुख रूप से उपस्थित होते हुए सुश्री आशा मालवीय जी के उज्जवल भविष्य की कामना की जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी इसी प्रकार दृढ़ संकल्प, वीरता और शौर्य की नई मिसाल बने।

Subscribe to my channel
Comments are closed.