भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राशन वितरण मशीन में अंगूठे के निशान नहीं लगने पर बनाएं नॉमिनी- अपर मुख्य सचिव

265
Above News

जिलाधिकारी छात्रावासों को लें गोद, निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में लाएं सुधार- अपर मुख्य सचिव
===
खुले में मांस- मछली बेचना करें पूर्णतः प्रतिबंधित- अपर मुख्य सचिव
===
अपर मुख्य सचिव ने की अनूपपुर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की
===
शहडोल 9 जनवरी 2025- मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग  एवं ऊर्जा विभाग श्री नीरज मंडलोई ने जिला आपूर्ति नियंत्रक अनूपपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि राशन वितरण के समय राशन वितरण मशीन में किसी कारण वस अंगूठे का निशान नहीं लगने पर पात्र हितग्राहियों की सहमति से नॉमिनी बनाएं, जिससे राशन लेने में किसी प्रकार की समस्या ना हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में हितग्राही राशन दुकान से बिना राशन लिए न लौटे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि राशन पर्ची में नॉमिनी करते वक्त हितग्राही की सहमति एवं हितग्राही के ब्लड रिलेटिव को ही नॉमिनी बनाएं।
अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि राशन पर्ची में नॉमिनी दर्ज करने हेतु राशन वितरण करने वाले सेल्समैनों  को सतत रूप से ट्रेनिंग दिलाई, जिससे उन्हें नॉमिनी करने में कोई समस्या न हो। अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई आज कलेक्टर कार्यालय शहडोल के विराट सभागार में शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले के विकास कार्यों समीक्षा कर रहे थे।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री नीरज मंडलोई ने अनूपपुर जिले के छात्रावासों की व्यवस्थाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारी एक-एक छात्रावासों को  गोद लेकर छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी छात्रावासों का सतत रूप से निरीक्षण करें। छात्रावास में उपलब्ध होने वाली सभी संदर्भ सेवाओं की जांच करें तथा कमी पाए जाने पर व्यवस्था में सुधार लाने की कार्यवाही करें।
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिले में खुले में मांस- मछली बेचना पूर्णतः प्रबंधित करें। उन्होंने कहा है कि  नगरीय निकाय के अधिकारी मांस विक्रय की दुकानों का निरीक्षण करें एवं खुले में मांस का विक्रय ना हो यह सुनिश्चित करें‌। उन्होंने यह  निर्देश दिए हैं कि मांस- मछली विक्रय की दुकानों को ग्रीन नेट एवं अपारदर्शी कांच लगाने हेतु भी निर्देशित करें।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई ने अनूपपुर जिले के विद्युत विभाग, जल संसाधन स्वास्थ्य विभाग लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश।
बैठक में  अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण श्री रामलाल रौतेल, कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती-उर- रहमान सहित अनूपपुर जिले के अन्य विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper