आनंद उत्सव के तहत आयोजित की गईं विभिन्न खेल विधाएं

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
आनंद उत्सव के तहत शहडोल जिले के विकासखंड जयसिंहनगर के सीएम राइज़ मैदान पर आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आनंद उत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, बॉलीबॉल, कुर्सी दौड़ और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम राइज़ विद्यालय सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में समस्त प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मालती सिंह,मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक कुमार मरावी, प्राचार्य श्री राजीव तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी व आमजन उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.