भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

268
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

शहडोल 28 जनवरी 2025- कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति मंे आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने शहडोल जिले के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए।
जनसुनवाई में राजस्व से संबंधति, पीएम किसान, पीएम आवास, सीएम किसान, आर्थिक सहायता, खाद्य, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनजातीय विभाग सहित शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से संबंधित शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण हेतु कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियेां की ओर आवेदन प्रेषित कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper