फाइलेरिया रोधी एम. डी. ए. कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु आयोजित किया गया प्रशिक्षण

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
शहडोल जिले के ब्लॉक सोहागपुर में 10 फरवरी से आयोजित हो रहे फाइलेरिया रोधी एम. डी. ए. कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज होटल सिटी स्टार शहडोल में जिला स्तरीय टी.ओ.टी. प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकासखंड सोहागपुर के सभी ग्रामों में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा जिसमें 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती माताओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर सभी को फाइलेरिया रोधी दवा का सामूहिक सेवन उम्र अनुसार डी.ई. सी. एवं एलबेंडाजोल का कराया जाना है।
इस अवसर पर विकासखंड सोहागपुर के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर,सी.एच. ओ, सहित अन्य स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

Subscribe to my channel
Comments are closed.