एक साम शहीदों के नाम कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन को आमंत्रण, कार्यक्रम धवारी चौराहा सतना में संपन्न

*सतना, 30 जनवरी 2025: समाजसेवी श्री स्वतंत्र मिश्रा द्वारा लगातार 9 वर्षों से आयोजित किया जा रहा * ‘एक सम शहीदों के नाम’* कार्यक्रम इस वर्ष भी 30 जनवरी 2025 को धवारी तिराहा, सतना में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन में सभी क्षेत्रीय देशप्रेमियों को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक श्री स्वतंत्र मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा पूर्व सैनिक संगठन, सतना के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार एवं उनके सम्मानित सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया। श्री सुनील सिंह परिहार के नेतृत्व में 300 से अधिक पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं शहीदों के परिवारजन इस आयोजन में सम्मिलित हुए। सभी सम्मानित सदस्यों को मंच के अग्रिम सीटों पर ससम्मान बैठाया गया तथा उनकी जेब में सम्मान बैज लगाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, देशभक्ति संगीत एवं ‘वंदे मातरम्’ गीतों के साथ हुई। समस्त उपस्थितजनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। वीर नारियों को सम्मान चिन्ह एवं उपहार देकर उनका मान बढ़ाया गया, वहीं कुछ पूर्व सैनिकों को भी मोमेंटो प्रदान कर उनकी सेवाओं का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित मेजर आदित्य प्रताप सिंह, जिन्हें 26 जनवरी 2025 को ‘सेना मेडल’ से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था, को पूर्व सैनिक संगठन, सतना के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार ने मंच पर बुलाकर भव्य रूप से सम्मानित किया। साथ ही, वरिष्ठ सैनिक रतिभान सिंह फौजी चाचा और सतपाल सिंह जी के साथ मेजर आदित्य प्रताप सिंह को विशेष मान-सम्मान दिया गया।
आयोजक श्री स्वतंत्र मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए सभी ने उनके प्रयासों की सराहना की, जिनके द्वारा हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम से न केवल सतना बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र में युवाओं के मन में देशभक्ति की भावना जागृत होती है तथा शहीदों के बलिदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व सैनिक संगठन, सतना के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार ने मंच से सभी उपस्थित सैनिकों, वीर नारियों एवं देशप्रेमियों को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इसी तरह एकता एवं पूर्ण समर्पण के साथ इन आयोजनों में सहभागिता करने का आह्वान किया, जिससे संगठन और अधिक मजबूत बन सके।

Subscribe to my channel
Comments are closed.