भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बजट 2025: मोदी सरकार का संकल्प, विकसित भारत का लक्ष्य –एड. प्रबल प्रताप सिंह

982
Above News

तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना। भारतीय जनता पार्टी मण्डल जसो के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने केंद्रीय बजट 2025 को मोदी सरकार का एक संकल्प, एक ही लक्ष्य विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, स्टार्टअप, इनोवेशन और निवेश जैसे हर क्षेत्र को समाहित करता है।
श्री सिंह ने बताया कि किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया गया है, जिससे 7 करोड़ से अधिक किसानों को आसान और सुलभ लोन की सुविधा मिलेगी। यह कदम कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक होगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के रोडमैप को साकार करने वाला है। अब ₹12 लाख तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा, इससे हर वर्ग को आर्थिक मजबूती मिलेगी और देश के विकास को गति मिलेगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper