भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नकली दूध बनाने का कारोबार जोरों सोरों से , ज्यादा कमाई के लालच में आम लोगों की सेहत से खिलवाड़

979
Above News

किसके संरक्षण में खुल्ले आम फलफूल रहा है नकली दूध बनाने का कारोबार
अंबाह; अंबाह क्षेत्र में लंबे समय से नकली दूध बनाने का कारोबार फल फूल रहा है। लेकिन जिम्मेदारों को कार्यवाई से ज्यादा नक़ली दूध माफियों से सांठगांठ कर अपना उल्लू सीधा करने में लगे हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
नक़ली दूध बनाने वाले पाउडर, केमिकल,अंबाह शहर में जगह जगह खुल्ले आम बिक्री किए जा रहे है । नक़ली दूध का  अंबाह शहर में लाखो रूपए  का कच्चा माल गोदानों में रखा है लेकिन जिम्मेदारों को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा
बिक्री हो रही नकली दूध की सामग्री शहर से लेकर गांव गांव तक छोटे छोटे दूध कारोबारियों को भेजा जा रहा है। और वोह नकली दूध  तैयार करके दूध कलेक्शन सेंटर तक भेज रहे है और कलेक्शन सेंटर वाले अपनी तरफ से अलग मिलावट करके चिल्लर वालों तक भेज रहे हैं। अंबा क्षेत्र में नकली दूध बनाने वाले माफिया की छोटे से लेकर बड़े बड़े दूध कलेक्शन सेंटरों पर खुल्ले आम नकली दूध बनाकर दूध से बनाने वाले प्रोडेक्ट  तैयार किया जा रहे हैं। जिसका बाजार में बिक्री कर आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
अब सवाल ये उठता है जब खुल्ले आम ये जहर बेचा जा रहा है तो प्रशासन घोर निंद्रा में क्यों ?

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper