भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले के मत्स्य पालकों, उद्यमियों एवं मछुआरों को मिलेगा ऋण एवं बीमा की सुविधा, आवेदन ऑनलाइन

223
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोट

– सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री राजेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत जिले के मत्स्य पालकों, उद्यमियों एवं मछुआरों को ऋण एवं जलीय कृषि बीमा जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मत्स्य व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना एवं उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत ऋण सुविधा-मत्स्य उद्यमियों एवं सहकारी समितियों को वित्तीय सहायता, जलीय कृषि बीमा-जलीय कृषि को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण-आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों पर प्रशिक्षण, अनुदान एवं ट्रेसबिलिटी सहायता उद्योग को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु वित्तीय अनुदान प्रदाय की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक हितग्राही अपना पंजीयन एनएफडीपी पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक मत्स्योद्योग कार्यालय के कार्यालयीन समय पर भी हितग्राही सम्पर्क कर सकते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper