मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत वितरित किये गए दुधारू भैंस

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
उप संचालक पशुपालन एवं डेरी विभाग डॉ. आर.के. पाठक ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा सहरिया भरिया हेतु 10 प्रतिशत अंशदान पर चयनित हितग्रहियो को 2 दुधारू मुर्रा भैंस का वितरण किया जाता हैै। उन्होंने कहा कि गत दिवस विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह एवं विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल की उपस्थिति में जयसिंहनगर के ग्राम कौवासरई में दुधारू भैंस वितरण हेतु पशु मेला का आयोजन किया गया। पशु मेला में ग्राम छतेनी निवासी श्री रामानुज बैगा, श्री रामनरेश बैगा, श्रीमती प्रतिमा बैगा श्री रामानंद बैगा श्री गोविंद बैगा को दुधारू भैंस का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि सभी हितग्रहियो को पशुपालन, दुग्ध दोहन का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। ग्राम कौवासरई में आयोजित पशु मेला में जिला पंचायत शहडोल अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिंहनगर श्रीमती मालती सिंह सहित अन्य अधिकारी व हितग्राही उपस्थित थें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.