बिजली बिल में गड़बड़ी से परेशान लोग, दुखड़ा सुनने वाला कोई नहीं,
अंबाह शहर में बिजली आफिस का हाल बेहाल।

मीटर रीडर ने रीडिंग बढ़ाकर 97.89 लाख लिख दी, अब तीन महीने से दे रहे जीरो यूनिट का बिल अंबाह में बिजली कंपनी के एक नहीं दो कारनामे प्रकाश में आए
— अंबाह मधुपुरी कॉलोनी स्थित भाऊ कुआं के पास रहने वाले संजीव गुप्ता के घर की बिजली का बिल, कंपनी ने 97.89 लाख रीडिंग का जारी कर दिया है।इससे इससे बिल की राशि 6 करोड़ से अधिक बन रही है। गलती का पता चला तो कंपनी तीन महीने से व्यवसायी को जीरो यूनिट खपत का बिजली बिल दे रही है। लेकिन तीन महीने में बिल को संशोधित नहीं किया जा सका हैं जानकारी के अनुसार कस्बा के व्यवसायी संजीव गुप्ता का निवास मधुपुरी कॉलोनी में है। उनकी घर के मीटर (N 2610010766 ) की रीडिंग अक्टूबर के महीने में 864 खपत का बिल जारी किया गया। इससे पहले सितंबर में 149 यूनिट का अगस्त में 116 यूनिट का बिल जारी किया गया। अक्टूबर के बाद मीटर रीडर ने इस उपभोक्ता के बिल में 97.89 लाख रीडिंग चढ़ाकर बिजली बिल जारी करा दिया। करोड़ों रुपए का बिजली बिल देखकर व्यापारी के होश उड़ गए।शिकायत हुई तो बिजली कंपनी ने अपने स्तर से रियायत देते हुए जीरो यूनिट का बिल जारी करना शुरू कर दिया है। लेकिन जेई से लेकर सहायक प्रबंधक इस विवादास्पद बिल को तीन महीने में आला अफसरों से संशोधित नहीं करा पाए। इस संबंध में सहायक प्रबंधक रविकांत प्रजापति से बातचीत की गई तो उन्होंने ऐसे किसी बिल के जारी होने से इंकार कर दिया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.