विद्युत विभाग की घोर लापरवाही, बंद मीटर का भी भेज रहे बिल अंबाह

मुरैना।अंबाह क्षेत्र में इन दिनों बिजली विभाग के नए नए कार्यनामे बहार आ रहे है लेकिन इन कार्यनामों की शिकार अंबाह क्षेत्र की आम जनता हो रही है।
विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल नहीं मिल रहा है, और जब मिल रहा है तो अंदाज के आधार पर अनाप शनाप बिल थमाया जा रहा है। लापरवाही इस कदर है की लम्बे समय से लाइट ही नहीं और मीटर है बंद फिर भी विद्युत विभाग ने उपभोक्ता को भेजा बिल
लेकिन लाेगों की समझ में ये नहीं आ रहा कि सामान्य मौसम में बिजली की खपत कैसे बढ़ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबाह शहर के पोरसा रोड निवासी एक उपभोक्ता कनेक्शन क्रमांक N210010043 का कहना है की कुछ दिनों पहले से बिजली विभाग द्वारा हमारे यहां लाइट के कनेक्शन विभाग द्वारा काट दिए गए हैं और मीटर भी बंद पड़े है लेकिन फिर भी बिजली विभाग द्वारा अपने मनमाने ढांग से अंदाजित बिल भेजे जा रहे है। जब बिजली का कनेक्शन ही नहीं तो बिल कैसा आया विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा आम जनता से खुल्ले आम लूट का कारोबार कर रहे हो ऐसा मेहसूस होता नजर आ रहा है।
आखिरकार कब अंबाह क्षेत्र में उपभोगताओं को मिलेंगे योग्य बिल कब बंद होगी विभाग के कर्मचारियों की खुली लूट बंद!?
ऐसे अनेकों सवाल इन दिनों अंबाह की भोली भाली जनता के मन में चला रहे है।
इनका का कहना है
मीटर लगवा ले एबरेज बिल नही आएगा फिर भी आता है तो शिकायत करे ।
रितेश श्रीवास्तव डी ई विद्युत विभाग

Subscribe to my channel
Comments are closed.