भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गणेश मंदिर को प्रशासन ने लिया अपनी अभिरक्षा में दान पेटी पर लगाया तालातथाकथित ट्रस्ट कर रहा था घोर अनियमिताएं – हाईकोर्ट

797
Above News

💥विकास सचदेव की विशेष रिपोर्ट 💥

शहडोल। इंदिरा चौक के निकट मॉडल रोड नजूल भूमि पर स्थित भगवान गणेश के मंदिर को स्थानीय प्रशासन ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है आपको बता दें कि उक्त भगवान गणेश का मंदिर बेहद ही प्राचीन व जन धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है पिछले कई दशकों से कुछ लोगों द्वारा गिरोह बनाकर तथा कथित टेस्ट का निर्माण कर मंदिर में आने वाले दान चढ़ावे व अन्य विधिविरुद्ध कार्यों को कर रहे थे साथ ही मंदिर से लगी व्यक्तिगत व्यक्ति की संपत्ति को हड़पने का लगातार प्रयास कर रहे थे जिस पर स्थानीय समाज सेवी एवं भक्ति ने लोक पंजीयक कार्यालय से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी जिसमें स्पष्ट रूप से बताया गया था कि गणेश मंदिर के नाम का कोई ट्रस्ट अस्तित्व में नहीं है और ना ही इस नाम से कोई कार्यालय में पंजीयन ही है जिस पर स्थानीय व्यक्ति शक्ति सिंह चंदेल द्वारा जनहित याचिका 262218 ऑब्लिक 2021 माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में लगाई थी जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा स्थानीय प्रशासन को जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था जिस पर लोक पंजन न्यास अनुभागी अधिकारी सोहागपुर जिला शहडोल द्वारा तथा कथित ट्रस्ट की जांच कर आदेश दिनांक 15/03 2022 पारित करते हुए ट्रस्ट को तत्काल भंग कर दिया था एवं मंदिर की तत्कालीन व्यवस्था हेतु तहसीलदार सुहागपुर की अध्यक्षता में तथा अनविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग थाना प्रभारी कोतवाली शहडोल राजस्व निरीक्षक सोहागपुर नंबर 1 सदस्यता में अस्थाई कार्यकारी समिति बनाई गई थी परंतु उक्त आदेश के विरुद्ध अपने बचाव हेतु तथा कथित ट्रस्ट के लोगों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में डब्लूपी 8377 ऑब्लिक 2022 लगाया था जिस पर माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा स्पष्ट आदेश दिया गया की तथा कथित ट्रस्ट द्वारा घौर अनियमित्ताऐं की गई है यह पाया जाता है न्यायालय द्वारा लोक पंजियक न्यास एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा दिया गया आदेश दिनांक 15/03/2022 को यथावत रखते हुए उक्त पिटीशन को खारिज कर दिया है आज दिनांक 21.2.2025 को अनुविभागीय अधिकारी सुहागपुर एवं उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश का पालन करते हुए आस्थाई कार्य समिति गणेश मंदिर बुढार रोड शहडोल मध्य प्रदेश ने गणेश मंदिर को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए दान पत्र पर ताला लगाया है उक्त कार्यवाही के समय दिव्या सिंह तहसीलदार सुहागपुर शहडोल, भारत भास्कर दत्त गौतम राजस्व निहारीक्षक सोहागपुर नंबर 1, अंकिता दुबे नायब तहसीलदार सुहागपुर, पुष्पेंद्र मिश्रा पटवारी, शक्ति सिंह चंदेल प्रांत महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, अमर मिश्रा, आशीष भारती, विकास नामदेव जिला मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, निशांत मिश्रा व आमजन सहित शहडोल कोतवाली का पुलिस बल उपस्थित रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper