भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रवि विपणन वर्ष 2025-26 हेतु किसान पंजीयन 31 मार्च तक

250
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

-जिला आपूर्ति नियंत्रक ने जानकारी दी है कि रवी विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत समर्थन मूल्य में गेहूं उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन का कार्य 31 मार्च 2025 तक किया जाएगा। शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2425/- रूपये प्रति क्विंटल एवं 175/- प्रति क्विंटल के मान से बोनस कुल (2600/- प्रति क्विंटल) के मान से निर्धारित किया गया है। समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय हेतु इच्छुक किसान निर्धारित समयावधि में अपना किसान पंजीयन पंजीयन की निः शुल्क व्यवस्था हेतु ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर,तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर, एम.पी. किसान एप पर एवं पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था हेतु एम. पी. ऑनलाईन कियोस्क पर, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क पर, लोक सेवा केन्द्र पर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित, साइबर कैफे पर पंजीयन कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि जिले में समिति स्तर पर निः शुल्क किसान पंजीयन हेतु 35 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये है,जिसमें तहसील सोहागपुर में 06 पंजीयन केन्द्र क्रमशः सोहागपुर, सिंहपुर, छतबई, मझगवां, सामतपुर व जमुई में, तहसील बुढार में 02 पंजीयन केन्द्र क्रमशः बुढार व धनपुरी में, तहसील जैतपुर में 05 पंजीयन केन्द्र क्रमशः केशवाही, झींकबिजुरी रसमोहनी, जैतपुर व गिरवा (बलबहरा) में, तहसील गोहपारू में 06 पंजीयन केन्द्र क्रमशः मोहतरा, दियापीपर, खन्नौधी, पलसउ, देवरी व चुहिरी में, तहसील जयसिंहनगर में 06 पंजीयन केन्द्र क्रमशःजयसिंहनगर, ठेंगरहा बनसुकली, सीधी, अमझोर व टिहकी में तथा तहसील व्यौहारी में 10 पंजीयन केन्द्र क्रमशः ब्यौहारी, पपरेडी, भन्नी, चचाई, खैरा, देवगांव (खड्डा), पपौध, पपौढ (तिखवा), जनकपुर व सुखाड़ में स्थापित किये गये है। सिक्मी/बटाईदार/कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसानों की पंजीयन सुविधा केवल समिति स्तरीय पंजीयन केन्द्रों में की गई है। किसानों को पंजीयन हेतु भूमि का दस्तावेज (खसरा/बी-1), किसान का आधार नंबर, मोबाईल नंबर, समग्र आईडी, बैंक खाता नंबर (जो आधार नंबर से लिंक हो) आदि दस्तावेजों की प्रतियां किसान पंजीयन केन्द्र उपलब्ध कराने के पश्चात ही किसान पंजीयन किया जा सकेगा। समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए किसान का पंजीयन होना आवश्यक है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper