भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अमरेंद्र दुबे विप्र इंडिया के जिला अध्यक्ष मनोनीत

210
Above News

सतना: सामाजिक उत्थान, न्याय प्रतिबद्धता, स्वाभिमान की रक्षा व पीड़ित को संरक्षण को लेकर भारत की अग्रणी संस्था विप्र इंडिया वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा संपूर्ण भारत में कार्यकारिणी विस्तार के तहत संगठन प्रमुख पंडित अनिल शर्मा, भारती के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष निकिता शर्मा ने अमरेंद्र दुबे के उनके सामाजिक सरोकारों व विप्र समाज के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें फाउंडेशन के सतना जिला अध्यक्ष पद मनोनीत किया है। अपने मनोनयन पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमरेंद्र दुबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अनिल भारती एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष निकिता शर्मा सहित अन्य सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास उन पर जताया गया है उसको पूरा करने को लेकर इच्छा शक्ति से कार्य करेंगे व ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को फाउंडेशन से जोड़ने के साथ ही जल्द ही जिले की कार्यकारिणी का गठन करेंगे। शर्मा के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर जिले व समाज के प्रितिष्ठित लोगो ने उन्हें फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई प्रेषित की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper