मरीजों के साथ मनाया गया विश्व किड़नी दिवस,सीएमएचओ ने स्वास्थ्य की ली जानकारी……

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
विश्व किडनी दिवस के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय शहडोल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा की उपस्थिति में मरीजों के साथ केक काटकर विश्व किडनी दिवस मनाया गया। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने डायलिसिस ले रहें मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के डॉ. पुनीत श्रीवास्तव, सुश्री पूजा सोनी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव उपस्थित थें।
गौरतलब है कि 13 मार्च को विश्व किडनी दिवस हर साल मनाया जाता है। इसका उद्देश्य किडनी से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना और उनके इलाज के प्रति समाज में समझ बढ़ाना है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.