भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बच्चों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र जाकर लगवाएं खसरे का टीका- सी.एम.एच.ओ.….

179
Above News


16 मार्च को मनाया जाएगा विश्व खसरा दिवस

– मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि प्रत्येक वर्ष की भॉति 16 मार्च को विश्व खसरा दिवस मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य खसरे की गंभीरता को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना और खसरे के खिलाफ वैश्विक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावको से अपील करते हुए कहा है कि अपने-अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर बच्चों को खसरा का टीका अवश्य लगवाए और अपने बच्चों को खसरा रोग से मुक्ति दिलाए। उन्होंने कहा कि खसरे का टीका लगवाने के लिए खुद जागरूक रहे तथा आसपास के लोगों को भी खसरा का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें जिससे भारत देश में खसरे रोग का उन्मूलन हो सकें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper