फकीर टोली ने फिर की असहाय परिवार की मदद, शव को गांव भेजने कराई व्यवस्था

सतना/नागौद। जसो थाना अंतर्गत ग्राम पहाड़ी निवासी पूजा बाई कोल पति शनि कोल उम्र 26 वर्ष का आज आकस्मिक निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल चना काटने के लिए वह खेत गई हुई थी। इस दौरान उसकी तबियत बिगड़ी तो वापस घर आ गई। स्थानीय किसी चिकित्सक को दिखाकर दवा आदि ली, रात में उसकी तबीयत फिर बिगड़ी तो उचेहरा ले जाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन इस बीच पूजा बाई ने अंतिम सांस लेकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पूजा का मायका पुरुषोत्तमपुर में है, दोनों पक्षों के लोग पुलिस के सहयोग से उसे नागौद चीरघर ले आए। जहां उसका पोस्टमार्टम संपन्न हुआ। पूजा के परिजनों के पास वापस घर जाने के पैसे नहीं थे, लोगों ने सहयोग करके पोस्टमार्टम की सामग्री मंगाई। पोस्टमार्टम के बाद उसकी डेड बॉडी को जो एक बार पहाड़ी से लाई गई थी और उसे फिर पहाड़ी भेजना था लेकिन दोनों पक्षों के पास बिल्कुल पैसे नहीं थे अतएव वह बहुत ही परेशान थे। इसी बीच फकीर टोली के अरुण कुमार सिंह, डॉ एस एन पाल, नरेंद्र गुप्ता तथा मोहम्मद चांद को इसकी जानकारी मिली तो हमेशा की तरह फकीर टोली के स्वयंसेवकों ने वहां जाकर परिवार जनों और पुलिस वालों से संपर्क किया तथा उसकी डेड बॉडी को पहाड़ी भेजने की व्यवस्था में सहयोग दिया। आपको बता दें कि इस प्रकार की सेवा के लिए फकीर टोली हमेशा तत्पर रहती है, और नागौद तहसील के लिए यह सेवा संगठन अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जाना जाता है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.