भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खुशियों की दास्तॉ…

223
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


अंशिका के हसते-मुस्कराते चेहरे को देख माँ का दिल हुआ खुश
….
– शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पोडीकला की पाँच माह की बच्ची अंशिका यादव पिता गणेश यादव जो जन्मजात विकृति कटे होंठ एवं फटे तालु से ग्रसित थी। बच्ची स्तनपान भी नही कर पा रही थी और बच्ची बार-बार बीमार हो रही थी। बच्ची की माँ श्रीमती किरण यादव को शासन की आर.बी.एस.के. योजना के अन्तर्गत निःशुल्क उपचार एवं शल्य चिकित्सा चिन्हित अस्पतालों में होने की जानकारी जयसिंहनगर आर.बी.एस.के. टीम द्वारा प्राप्त हुई। जिला प्रबंधक आर.बी.एस. के. की कंचन पटेल ने बताया की बच्ची ऑपरेशन एवं उपचार 17 फरवरी 2025 को दुबे हॉस्पिटल जबलपुर के कुशल सर्जन द्वारा किया गया। बच्ची अब पूर्णतः स्वस्थ्य है। बच्ची की मॉ श्रीमती किरण यादव का कहना है कि बच्ची अब स्वस्थ्य, बच्ची का वजन भी लगातार बढ रहा है। अंशिका अच्छे से स्तनपान कर रही है। बच्ची अंशिका के हसते-मुस्कराते चेहरे को देखकर जहाँ माँ का दिल खुश हुआ वहीं बच्ची की विकृति दूर हो गई। अंशिका की माँ श्रीमती किरण यादव ने शासन के इस जनहितकारी एवं बच्चों के लिए कल्याणकारी योजना बनाने के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना जन्म से 18 वर्ष के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है और जो बच्चों का उपचार नहीं करा पा रहे उनके लिऐ संजीवनी का कार्य भी कर रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper