भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही नगरा घाट पर

455
Above News

मुरैना।पोरसा खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही नगरा घाट मुख्य वन संरक्षक ग्वालियर एवं  वन मंडल अधिकारी मुरैना सुजीत जे पाटिल  के द्वारा दिए गए  आर्देशानुसार भूरा गायकवाड़ अधीक्षक  राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण मुरैना के नेतृत्व  में  गेम रेंज ऑफिसर अंबाह, गेम  रेंज देवरी , वन परिक्षेत्र मुरैना का स्टाफ एवं एस ए एफ बाल के साथ में रेंज अंबाह के अंतर्गत नगरा घाट पर पिछले दो दिवस से 1900 ट्रैक्टर ट्राली अवैध रेत उत्खनन परिवहन कर एकत्रित की गई  रेत के डंप को जेसीबी मशीन की सहायता से मिट्टी मिलाकर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई तथा विभिन्न अति संवेदनशील घाटों पर जेसीबी मशीन की सहायता से चंबल नदी पर पहुंचने वाले मार्ग पर अवैध रेत उत्खनन   परिवहन की रोकथाम हेतु मार्ग  पर खंती खोद कर अवरोध उत्पन्न किया गया  रात्रिकालीन गस्ती के दौरान ग्राम पोरसा के पास  में  अवैध लकड़ी कटाई परिवहन करता हुआ एक ट्रैक्टर ट्राली पाया गया उसे जप्त  कर वैधानिक कार्यवाही की गई  ट्रैक्टर को सुरक्षा हेतु पोरसा थाने में रखा गया एवं वैधानिक  कार्यवाही वन परिक्षेत्र मुरैना के द्वारा पूर्ण की गई तथा   दो  आरोपी को गिरफ्तार किया गया   अन्य अति  सवेदन क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन परिवहन की रोकथाम हेतु स्टाफ के द्वारा क्षेत्र में एक नग अवैध रेत  ट्रैक्टर ट्राली से भरा हुआ जप्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख  रुपए  हैं अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम एवं अवैध कटाई आदि हेतु इस प्रकार की कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper