भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राज्य स्तरीय सेपक टकरा खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, शहडोल रहा विजेता

189
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– शहडोल जिले के विचारपुर बालक क्रीड़ा परिसर में 29 मार्च से 30 मार्च 2025 तक चल रहे राज्य स्तरीय ओपन प्रतियोगिता का समापन विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता के दौरान मध्य प्रदेश सेपक टकरा के महासचिव प्रतीक केशरवानी एवं सह सचिव आशीष मिश्रा ने बताया की मध्यप्रदेश के लगभग 25 जिले ने सहभागिता निभाई। सभी जिले से आये खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। जहाँ विजेता शहडोल जिला , उपविजेता जबलपुर जिला और तीसरा स्थान डिंडोरी को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में अपने-अपने आयु वर्ग मे चयनित खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया व राज्य /राष्ट्रीय निर्णायक को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मे शामिल कराया जायेगा।
विगत कई वर्षो से शहडोल जिले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मे भी पदक विजेता रहे हैं। वही राज्य/राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता मे पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा खेल छात्रवृत्ति भी दी जाती है।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका शहडोल श्री घनश्याम दास जैसवाल,सहायक संचालक खेल
रईस अहमद, डॉ सुनील हथगेल शिशु रोग विशेषज्ञ, राजन शर्मा संचालक शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल,सबदर हुसैन वोहरा संचालक वेलवेदर स्कूल शहडोल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper