भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

11 अवैध प्लाटिंग को सरकारी प्रबंधन में लेने हेतु समिति गठित, आदेश जारी………

262
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह ने तहसील सोहागपुर अंतर्गत 11 अवैध प्लाटिंग को सरकारी प्रबंधन में लेने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि न्यायालय अनुविभिागीय अधिकारी सोहागपुर में विचाराधीन 11 प्रकरणों में कृषि भूमि को भूखण्डों में विभक्त कर विक्रय किया गया है जो की विहित धाराओं के तहत अवैध प्लाटिंग के संबंध मे नियम एवं विहित प्रावधानानुसार प्रबंधन मे लिये जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर, सहायक यंत्री लोक निर्माण विभाग शहडोल व संबंधित ग्राम पंचायत सचिव की त्रिस्तरीय प्रबंधन समिति का गठन करते हुए संबंधित को प्रबंधक नियुक्त किया गया है। त्रिस्तरीय प्रबंधन समिति व्दारा प्रश्नाधीन आराजी को प्रबंधन में दर्ज किया जाना, पंजीयन कार्यालय में प्रबंधन से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किये बिना पंजीयन एवं अन्तरण न किये जाने हेतु आदेश जारी करना। उक्त प्रबंधन समिति उपरोक्त भूमियों के अभिलेख में नियमानुसार म.प्र. शासन दर्ज कराने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करेगी, संबंधित तहसीलदार पंजीयक शासन के नियमानुसार अनुमति/अनुज्ञा के भूमियों का पंजीयन व अन्तरण पर रोक लगाना।
जारी आदेष में कहा गया है कि जिन 11 अवैध प्लाटिंग के प्रकरण है उनमें ग्राम पोंगरी, पचगांव, वासिन वीरान, कल्याणपुर, पिपरिया, छतरपुर, जमुआ, वासिन वीरान, चांपा, कुदरी के नाम शामिल है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper