प्राईवेट विद्यालय के संचालन संबंधी बैठक सम्पन्न

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर डॉ केदार सिंह की उपस्थित में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिले के प्राईवेट विद्यालयों में फीस वृद्धि संबंधित बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने प्राईवेट विद्यालय के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालय में फीस की वृद्धि शासन के नियमानुसार एवं समिति की शर्तों के अनुरूप ही बढ़ाना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा है कि किसी भी विद्यालय में फीस की वृद्धि मनमाने तरीके से नहीं होनी चाहिए।
बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले में जितने भी प्राईवेट विद्यालय हैं उनकी सतत रूप से जांच की जाए। जांच के दौरान विद्यालयों में छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की जाए। इसे साथ ही कलेक्टर ने जिले में संचालित समस्त प्राईवेट विद्यालयों में ली जाने वाली फीस की भी जानकारी ली।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूल सिंह मारपाची, जिला कोषालय अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.