पानी को सहेजना हम सब की जिम्मेदारी- विधायक जयसिंह मरावी

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
ग्राम पकरिया में आयोजित हुआ जल को सहेजने हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम
– जल के संरक्षण एवं जल को सहेजने के लिए जिले में 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत पकरिया में विधायक श्री जयसिंह मरावी के नेतृत्व में लोगों को जल का महत्व बताने हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी ने लोगों को जल का महत्व बताते हुए कहा कि पानी को बचाना है पानी को व्यर्थ नहीं बहाना है। खेत का पानी खेत मे रहे इस उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह यह अभियान चलाया है। यह अभियान 30 जून 2025 तक चलाया जाएगा। इसके अतंर्गत कुआं, तालाब बावड़ी एवं नदी नाले के पानी को सहेजना हम सब की जिम्मेदारी है। हम सब को पानी को बचाना है पानी का समुचित जगह में ही उपयोग करना है।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, जन अभियान परिषद के सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं एवं परामर्शदाता पूर्णिमा मुखर्जी एवं चंद्रशेखर वर्मा श्री राकेश लक्ष्यकार ने सहभागिता निभाई ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.