भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जसो मंडल में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

193
Above News

सतना/जसो : भारतीय जनता पार्टी जिला सतना के जिला अध्यक्ष परम आदरणीय भगवती प्रसाद पांडे जी के निर्देश पर एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद खजुराहो, नागौद विधायक परम आदरणीय नागेंद्र सिंह जूदेव के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी मंडल जसो के सभी बूथों पर भाजपा का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया तथा मंडल के सभी बूथों के स्थापना दिवस मनाएं जाने का संगठन एप एवं सरल एप पर 100 प्रतिशत फीडिंग की गई एवं मंडल स्तरीय कार्यक्रम जसो में आयोजित हुआ जिसमें कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक की शुरुआत की। उसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने जसो में रैली निकालकर पटाखे फोड़कर और मिष्ठान वितरण कर पार्टी का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया | इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरण सेन, जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी श्रीकृष्ण द्विवेदी (एडवोकेट), जसो मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य ज्ञानेंद्र पांडे, आई.टी सेल के जिला सहसंयोजक शिवनारायण पांडे उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विजयकांत नामदेव ने किया और आभार मंडल कोषाध्यक्ष अरुण कुमार नागर ने व्यक्त किया | कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला मंत्री विशंभर प्रसाद द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष लखन लाल मिश्रा, बीपेंद्र सिंह परिहार, राजकुमार सिंह, श्रीमती सरोज सिंह, सीताबाई लोधी, मंडल मंत्री स्वप्निल सिंह, अशोक चतुर्वेदी, श्रीमती करुणा सिंह, श्रीमती श्रद्धा दहिया, कार्यालय मंत्री सतीश तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी अंकित सिंह परिहार, पूर्व मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम सोनी, रोशन पांडे, देवेंद्र सिंह, अरविंद चौधरी, आनंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे|

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper