भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विराट नगरी में गूंजा “जय श्रीराम” जय श्रीराम”

170
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

प्राकट्य पर्व का किया गया आयोजन

विराट नगरी श्रीराम नवमीं के पावन अवसर पर “जय श्रीराम “जय श्री राम” के नारे से गूंज उठा। श्रीराम नवमीं के पावन अवसर पर संभागीय मुख्यालय शहडोल श्रीराम जानकी मंदिर प्रागंण में संस्कृति विभाग द्वारा प्राकट्य पर्व का आयोजन किया गया। प्राकट्य पर्व का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्राकट्य पर्व के अवसर पर श्री भवानी दास अहिरवार एवं साथी, जबलपुर द्वारा बुन्देली लोकगायन,सुश्री अमिता खरे एवं साथी, भोपाल द्वारा नृत्यनाटिका राम प्रसंग तथा दीन भवत अखिलेश राजा एवं ग्रुप, जबलपुर द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम एवं समाजसेवी श्रीमती अमिता चपरा, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, समाजसेवी श्री रवि गुप्ता, श्रीमती सत्यभाभा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी समाजसेवी एवं काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय एवं श्रीमती विनय मिश्रा ने किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper