बूंद-बूंद की बचत करें, भविष्य को सुरक्षित करें
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
ग्राम पंचायत श्यामडीह खुर्द में जरहा तालाब की साफ-सफाई का अभियान चला रहे है ग्रामीणजन
– बूंद-बूंद की बचत करें, भविष्य को सुरक्षित करें सोहागपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत श्यामडीह खुर्द में जरहा धाम शिव मंदिर के पास स्थित तालाब की साफ-सफाई तथा ग्राम पंचायत सरपंच श्री मनोज शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा शुरू किया गया है। ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा ग्रामीणों की बैठक लेकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे है जल गंगा संवर्धन अभियान तथा उसके महत्व के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी सीईओ जनपद पंचायत अनुराग निगम ने जल चौपाल का आयोजन कर जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किये गए प्रयासों की जानकारी दी गई। इस कार्य में सामुदायिक कार्यकर्ता पिंकी बाई, पंचायत सचिव राममिलन जायसवाल, कमल भान सिंह, ग्राम रोजगार सहायक ,पूर्व उप सरपंच श्री नायक, हरिदीन सिंह एवं अन्य ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। धीरे-धीरे श्रमदान का कारवा बढता जा रहा है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.