भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विकास के समान अवसर उपलब्ध कराकर विकसित समाज की स्थापना में सभी सहभागी बनें- अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग

139
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

छात्रावासों की साफ-सफाई तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के किए जाएगें प्रयास- कलेक्टर

विकास के समान अवसर उपलब्ध कराकर विकसित समाज की स्थापना में सभी सहभागी बनें। शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी एवं आम जन के समुचित विकास हेतु अनेकों योजनाअेां का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले ये प्रयास हम सब को मिलकर करना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण, पुस्तकालय की व्यवस्था, छात्रवृत्ति समय पर मिले उनकी काउंसलिंग कर स्वरोजगार एवं अन्य योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। जिससे विकसित एवं समतामूलक समाज की स्थापना हो। ये निर्देश अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में आरपी साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने कहा कि छात्रावासों की साफ-सफाई तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के प्रयास किए जाएगें। आपने बताया कि जिले में 5842 पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियो को 5 करोड़ 74 लाख रूपये की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, पिछड़ा वर्ग सिविल प्रोत्साहन योजना के तहत 24 विद्यार्थियों को 4 लाख 35 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण, कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 4 विद्यार्थियों को मेधावी राशि का वितरण किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से 47 हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने, 6926 जाति प्रमाण पत्र, राज्य शासन पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति योजना से 27213, पोस्ट मैट्रिक पिडड़ा वर्ग छात्रवृत्ति से 6649 तथा निशक्त छात्रवृत्ति का 28 हितग्राहियों को लाभ दिया गया। चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल में 152 विद्यार्थियोे को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, प्लेसमेन्ट ड्राईव में 102 हितग्राहियों को, मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना में 23730 हितग्राहियों को तथा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में 85683 पिछड़ा वर्ग की बहनाओं को लाभान्वित किया गया है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले पिछड़ा वर्ग के 138 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण का लाभ, जॉब फेयर के माध्यम से पिछड़ा वर्ग के 255 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper