अवैध शराब जप्त
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
शहडोल पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत 09 स्थानों पर कार्यवाही
शहडोल जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। अभियान के अंतर्गत दिनांक 18 अप्रैल 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसमें कुल 09 स्थानों पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई में 15 बॉटल बियर, 20 लीटर देशी शराब एवं 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत ₹10,270 रु. है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

Subscribe to my channel
Comments are closed.