भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खैरहा पुलिस ने की सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही

243
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे एवं सट्टा/जुआ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत दिनांक 18.04.2025 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरौंजा में दो व्यक्ति सट्टा पर्ची के माध्यम से लोगों को पैसे की हार जीत के दाव लगवा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु उक्त स्थान पर पहुंचे जहां दो ब्यक्ति सट्टा पर्ची काटते हुए मिले जिनसे नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम विनय कुमार जयसवाल पिता बाबूलाल जयसवाल उम्र 30 वर्ष एवं अतुल जयसवाल पिता लल्ला जयसवाल दोनों निवासी ग्राम सिरौंजा खैरहा का होना बताया। पुलिस द्वारा तलासी लेने पर उनके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन एवं नगदी 510/-रुपये जब्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्व पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में प्रआर0 रामनाथ बांथव की सराहनीय भूमिका रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper