भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

डाकघर अधीक्षक ने किया गया पौधरोपण…

304
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

प्रकृति को बचाने और संरक्षित करने में सभी का सहयोग
– पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रधान डाकघर शहडोल परिसर में अधीक्षक डाकघर शहडोल संभाग श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने पर्यावरण को हरा भरा और वायुमंडल के तापमान को संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल 1970 से पर्यावरण, पृथ्वी और जीवन के संरक्षण के लिए प्रत्येक वर्ष पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्रकृति को बचाने और संरक्षित करने में सभी सहयोग करे । क्योंकि पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। पृथ्वी पर आक्सीजन, जल, भोजन और जीवन चक्र सुरक्षित रखने में वृक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने समस्त कर्मचारियों से अपने आसपास पेड़ जरूर लगाने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री दिलीप कुमार पटेल डाकपाल प्रधान डाकघर शहडोल, श्री आर. पी.पांडेय कार्यालय सहायक शहडोल, शफीक खान, नितेश गुप्ता के साथ प्रधान डाकघर शहडोल एवं संभागीय कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे l

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper