भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जन अभियान परिषद के सदस्य दीवार लेखन कर बता रहे जल का महत्व

203
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

पानी बचाओ, कल के लिए

शहडोल जिले में जल का महत्व समझाने और जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्भरण और स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि जल ही जीवन है और इसका विवेकपूर्ण उपयोग ही भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, स्वैच्छिक संगठन और स्थानीय नागरिक इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। विशेष ध्यान भू-जल स्तर को बनाए रखने, परंपरागत जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा वर्षा जल संचयन पर दिया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान न सिर्फ जल संकट से निपटने की दिशा में प्रयास है, बल्कि यह समाज को पर्यावरण संरक्षण की ओर भी प्रेरित कर रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद के सीएमएसडब्ल्यू की छात्रा रीना मिश्रा, एमएसडब्ल्यू की छात्रा रोषनी पटेल, विमल खैरवार ने दीवार लेखन कर जल का महत्व बताया गया। दीवार लेखन में जल की एक-एक बूंद बचाओ, पानी बचाओ, कल के लिए,पानी की बर्बादी जीवन की बर्बादी, जल ही जीवन है इसे बचाएं जैसे अन्य स्लोगन प्रदर्षित किये गए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper