एसडीएम ब्यौहारी ने धंधोंकुई क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री सौम्या आनंद ने जनपद पंचायत ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत धंधोंकुई के दाल ग्राम का निरीक्षण किया तथा लोगों से चर्चा कर उनकी समस्या जानी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने पेयजल,आने जाने का सड़क मार्ग निर्माण, बिजली आपूर्ति सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति हेतु सोलर पैनल लगवाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्री विजय सिंह,एस. डी. ओ. फॉरेस्ट रेशम सिंह धुर्वे एवं एस. डी. ओ.एम. पी.ई.बी. श्री बसंत गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.