30 अप्रैल को सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण संबंतिध अधिकारी जिला पेशन कार्यालय में प्रस्तुत करें- जिला पेंशन अधिकारी
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– जिला पेंशन अधिकारी शहडोल ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण 3 माह पूर्व जिला पेंशन कार्यालय को प्रस्तुत करनें के निर्देश हैं। आपने बताया कि 30 अप्रैल 2025 को सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी द्वारा पेंशन कार्यालय को प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। जिससे शासकीय सेवकों के पंेशन प्रधिकारपत्र तथा पेंशन उपादानों के भुगतान में विलंब हो सकता है। आपने जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों से आग्रह किया है कि सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण अविलंब जिला पंेशन कार्यालय को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.