भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकना जरूरी :- विशेष पुलिस महा निदेशक

383
Above News

लोगो को सुरक्षित करने उठाने होगे मजबूत और सख्त कदम
..विशेष पुलिस महा निदेशक ने शहडोल संभाग के पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश

शहडोल।:-  संभाग प्रभारी एवं विशेष पुलिस महा निदेशक (तकनीकी सेवाएं) श्री योगेश मुद्गल ने शहडोल संभाग के पुलिस अधिकारी की बैठक ली। बैठक में विशेष पुलिस महा निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि  एससी एसटी और महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकना जरूरी है।  उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बेहतर कार्य करे। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग में  जो नाबालिक बच्चे लापता हैं उनकी तलाशी  कार्य तेजी से करें। हमारा मुख्य उद्देश्य समाज में लोगों को सुरक्षित महसूस करना है इसके लिए हमें मजबूत और सख्त कदम उठाने होंगे।
बैठक में कहा कि नशे पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाएं तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही भी करें।
बैठक में गंभीर अपराधों और बार-बार अपराध करने वालों की जमानत रद्द करने, लाउडस्पीकर के उपयोग पर नियंत्रण रखने और साइबर अपराध को लेकर लोगों को जागरूक करने की योजनाएं बनाई गईं। पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री राम जी श्रीवास्तव ने कहा कि हमें हर स्तर पर अभियान चलाने होंगे ताकि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को सही तरीके से लागू किया जा सके।  शहडोल संभाग के सभी थानों में जब्त किए गए वाहनों और पुराने ई-वेस्ट को हटाने के लिए भी विशेष अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में शहडोल जोन के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग शर्मा, शहडोल के एसपी रामजी श्रीवास्तव, उमरिया की एसपी श्रीमती निवेदिता नायडू और अनूपपुर के एसपी मोती उर रहमान शामिल हुए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper