जल है तो कल है, आओ मिलकर कदम बढ़ाएं..

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
लोगो ने श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश
:- “जल है तो कल है, आओ मिलकर कदम बढ़ाएं” जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल संरक्षण के कार्य भी किये जा रहे हैं। यह जन प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, जनभागीदारी, आमजन और सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित होगा, जिसमें मशीन, सामग्री व श्रम का समुचित नियोजन किया जा रहा है।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कोठीगढ़ में नदी नालों के साफ सफाई कार्य में लोगों ने श्रमदान किया तथा जल संरक्षण का संदेश भी दिया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.